इस समय पृथ्वी पर लगभग १० लाख से अधिक जीव- जन्तु पाये जाते हैं। क्या आप जानते हो कि जीव-जंतुओं की माताएँ अपने बच्चों को कैसे पहचानती है ?
वैसे जानवरों, जिनमें बच्चों की देखरेख माताएँ करती है माँ का बच्चे को पहचानना बहुत जरूरी होता है ताकि उनका संबंध टूट न जाए। माताएँ अपनी चार ज्ञानेंद्रियों में से एक का प्रयोग करके अपने बच्चे को पहचानती है। चे चार ज्ञानेंद्रियाँ है:- गंध, ध्वनि, दृष्टि तथा स्पर्श ।
अधिकांश स्तनपायी जीव अपने बच्चों को गंध द्वारा पहचानते है। हिरन, भेड़, घोड़े, व सील मछलियाँ इसी तरीके से अपने बच्चों को पहचानती है। यह आश्चर्य की बात है कि भेड़ों के झुंड में प्रत्येक मां अपने बच्चे को सूंघ कर पहचान लेती है तथा दूसरों की उपेक्षा कर देती है।

0 टिप्पणियाँ