Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एक ऐसा जानवर जो पेड़ों पर अपना जीवन भर उल्टा लटककर बिताता है।

 एक ऐसा जानवर जो पेड़ो पर उल्टा लटककर अपना जीवन बिताता है।



         जो दक्षिण अमेरिका में 'स्लोथ' नामक स्तनपाई जीवों का ऐसा वंश पाया जाता है जिसके सदस्य अधिकांश जीवन सिर के बल लटककर गुजारते हैं। ये जीव पेड़ की चोटी से नीचे की ओर धीमी गति से चलते हैं। अपने पंजो तथा उंगलियों के मुड़े हुए नाखूनो की मदद से वे उल्टा चलने में समर्थ होते हैं । तथा अपनी जिंदगी का अधिकांश भाग वे इसी विलक्षण स्थिति में गुजारते हैं। सोते समय उनकी मांसपेशीयाँ तन कर स्थिर हो जाती है और समय तक ढीली नहीं होती जब तक जागकर वे स्वंय उन्हें ढीली न करें। स्लोथ इसी उल्टी स्थिति में आहार लेते है तथा इसी अवस्था में संबंध भी बनाते है तथा बच्चे पैदा करते हैं।

       


स्लोथ की इस विचित्र आदत में उनमें दो दिलचस्प गुण पाए जाते हैं। अपनी उल्टी स्थिति के कारण पीछे देखने के लिए उनमें उनमें अपने सिर को लगभग पूरा पीछे घुमा लेने की क्षमता होती है। दूसरी विशेषता उनके बालों से संबंधित है, जो अन्य जंतुओ के विपरित दिशा में रहते हैं। स्लोथ के बाल पेट से शुरू होकर पीठ तक चले जाते हैं। जिससे  उष्णकटिबंधीये इलाकों की मूसलाधार वर्षा उनके ऊपर से बह जाती है।

         स्लोथ के पूंछ नहीं होती है। इसकी नाक चपटी होती है। उसके खूंटी जैसे दांत पूर्ण विकसित होते हैं। इस जंतु को पेड़ों के बीच देख पाना कठिन होता है क्योंकि इनके बालों को हरी काई ढके रहती है जिससे उसका रंग पत्तियों में घुलमिल जाता है। स्लोथ पत्तियां, कालियां तथा पेड़ों की ताजी टहनीयां खाकर जीवित रहता है।

         स्लोथ की दो मुख्य जातियां होती है:- उनाऊ अथवा दो पंजों वाला स्लोथ जिसके आगे के पैर में दो पंजे होते हैं। आइ अथवा तीन पंजो वाला स्लोथ जिसके आगे के पैर में तीन पंजे होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ