Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पृथ्वी का सबसे छोटा दिन

 पृथ्वी ने दर्ज किया अब तक का सबसे छोटा दिन

पिछले दिनों टाइम एंड डेट डॉट कॉम ने इंटरनेशनल अर्थ रोटेशन एंड रेफरेंस सिस्टम सर्विस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि पृथ्वी ने 29 जून 2022 को अब तक का अपना सबसे छोटा दिन दर्ज किया, गौरतलब है कि पृथ्वी ने इस वर्ष 29 जून को 24 घंटे से 1.59 मिली सेकंड कम समय में अपनी धुरी का चक्कर लगाया था ।


     वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन की लंबाई वह समय है जो पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक बार घूमने में लगता है। इस प्रक्रिया में आमतौर पर 86,400 सेकंड (24 घंटे) लगते हैं। जब दिन की लंबाई बढ़ रही होती है, तो पृथ्वी अधिक धीमी गति से घूम रही होती है। जब ये घट रहा होता है और नेगेटिव संख्या बन जाता है, तो इसी वजह से पृथ्वी अधिक तेजी से घूम रही है।

            वैज्ञानिक बताते हैं कि हाल के सालों में पृथ्वी की गति तेज हुई है। इससे पहले 19 जुलाई 2020 को सबसे छोटा दिन रिकॉर्ड किया गया था। तब दिन 24 घंटे से 1.47 मिलीसेकंड कम था। वहीं साल 2021 में पृथ्वी तेजी से घूमती रही, हालांकि 2021 में साल का सबसे छोटा दिन 2020 की तुलना में आंशिक रूप से लंबा था  अब साल 2022 में चीजें फिर से तेज हो गई हैं। 29 जून को पृथ्वी ने परमाणु-घड़ी युग के सबसे छोटे दिन - 1.59 मिलीसेकंड के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ